भाजपा ने इस जिले में की नई नियुक्तियां, हेमंत खंडेलवाल ने इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी
Friday, Jul 03, 2026-01:05 PM (IST)
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार का सिलसिला जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा, धार ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने पार्टी की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन की विचारधारा, रीति-नीति और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


