Punjab Kesari MP ads

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर

Tuesday, Jun 23, 2026-09:39 PM (IST)

रायसेन (शिवलाल यादव) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार को भाजपा संगठन में वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इस निर्णय के बाद सांची विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है। डॉ. शेजवार के मनोनयन को संगठन में उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और योगदान का सम्मान माना जा रहा है।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दीं। कई भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि डॉ. शेजवार के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि डॉ. शेजवार की सक्रिय भूमिका से संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनके मनोनयन पर जिले के अनेक जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News