Punjab Kesari MP ads

MP में BJP के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप !

Thursday, Jun 11, 2026-11:40 AM (IST)

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। वरिष्ठ अधिकारियों तक मामला पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को अज्ञात शख्स ने फोन किया। इसके बाद फोन पर सीधा जान से मारने की धमकी दी गई है। बब्बू ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। जिस पर मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में आरोपी व्यक्ति और कॉल की जानकारी जुटाई जा रही है। पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री से भी सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News