Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ी कार्रवाई, बीईओ अधिकारी को किया बरखास्त! लगा गंभीर आरोप, विभाग में मचा हड़कंप

Wednesday, Jun 24, 2026-12:55 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां शहडोल जिले के बुढार के तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार शर्मा की सेवा समाप्त कर दी है। बीईओ अधिकारी पर वित्तीय अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगा है। इसके बाद उनकी शासकीय सेवा खत्म की है। इसके लिए विभाग ने बुधवार को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार शर्मा की सेवा समाप्त कर दी है। वह मूल रूप से व्याख्याता पद पर पदस्थ थे। आरोप है कि अधिकारी ने वर्ष 2014 से 2020 के बीच बुढार क्षेत्र में अलग-अलग बैंक खातों का संचालन किया। इसी दौरान करीब 1,01,72,176 का गबन किया। मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। विभाग ने सख्त रूख अपनाते हुए उन्हें निलंबित किया था।

इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा। जिसके बाद विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में अधिकारी पर कई बैंक खाते खोलने और उनका संचालन कर गंभीर वित्तीय अनियमितताएं करने के आरोप सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन और उपलब्ध दस्तावेजों के परीक्षण के बाद शासन ने आरोपों को गंभीर माना। इसके बाद उनकी शासकीय सेवा खत्म कर दी है। इस कार्रवाई को जनजातीय कार्य विभाग में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News