Punjab Kesari MP ads

MP पुलिस पर गिरी गाज! प्रधान आरक्षक को किया निलंबित, लगा गंभीर आरोप; एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Friday, Jun 26, 2026-11:10 AM (IST)

मुरैना (रोहित शर्मा): मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस विभाग में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया है। आरोप है कि पुलिस कर्मचारी ने महिला के साथ बर्बरता के साथ मारपीट की है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस में इस मामले की शिकायत की। मामले में एसपी धर्मराज मीना ने तत्काल प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नूराबाद थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला के साथ प्रधान आरक्षक विक्रम राठौर ने प्लास्टिक के पाइप से जमकर मारपीट की। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाया। जिसके बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में महिला दौड़ती भी नजर आई। आरक्षक ने महिला के साथ बर्बरता के साथ मारपीट की है। वहीं,पुलिस का दावा है कि महिला आत्मदाह का प्रयास कर रही थी और आरक्षक उसे बचाने की कोशिश कर रहा था। इस घटना का दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकार के दावों के बीच मुरैना जिले में यह वीडियो पुलिस की बर्बरता को दर्शा रहा है। नूराबाद थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी उषा जाटव ने आरोप लगाया है कि थाने के एक आरक्षक ने उसके साथ प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस महकमे तक पहुंच गया है।

एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि महिला अपनी भांजी के मकान पर कब्जा करने के प्रयास में थी। पुलिस जब उसके घर गई तो उसने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। तभी आरक्षकों ने उसे आत्महदाह करने से रोका। पेट्रोल की बोतल छीन ली। महिला ने पुलिस के जवानों से गाली गलौज भी की है।

महिला गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। कुछ समय पहले गांव के ही दो युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इस संबंध में उसने गुडगांव में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बेटी के बालिग होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में बेटी के गांव में होने की जानकारी मिलने पर वह अपने पति के साथ गांव पहुंची और नूराबाद थाने में शिकायत करने गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News