Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा एक्शनः पटवारी को किया निलंबित, राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप; मचा हड़कंप

Saturday, Jun 13, 2026-12:29 PM (IST)

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की सूचना मिली है। यहां स्थित कराहल में एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। आरोप है कि पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की है। सूत्रों के मुताबिक, वैध किसानों के नाम हटाकर दूसरे लोगों के नाम दर्ज किए गए। जिस पर प्रशासन कार्रवाई करते हुए पटवारी चंद्रकांत सोनी को निलंबित किया। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला हल्का नंबर 10 गोठरा में पदस्थ चन्द्रकांत सोनी से जुड़ा है। आरोप है कि पटवारी ने अपनी आईडी का इस्तेमाल करते हुए राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की है। दरअसल, जिन जमीनों पर आदिवासी और पटेलिया समाज के किसान के नाम दर्ज थे, उन्हें हटाकर अन्य लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए। मामले की जांच में पटवारी दोषी पाया गया।
 
जिस पर अनुविभागीय अधिकारी बीएस श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से हल्का नंबर 10 गोठरा और वर्तमान में तहसील कार्यालय में अटैच पदस्थ चन्द्रकांत सोनी को निलंबित कर दिया। इसके अलावा गोरस तहसीलदार को पत्र लिखकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News