पुलिस पर गिरी गाज! TI को तत्काल किया निलंबत, गंभीर लापरवाही का आरोप; SSP की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Friday, Jun 19, 2026-03:01 PM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस विभाग में पदस्थ एक थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबत किया गया है। पुलिस अधिकारी पर वारंट की तामिली और उससे संबंधित पालन प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं करने का गंभीर आरोप लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, बिहार के कैमूर स्थित प्रथम व्यवहार न्यायालय द्वारा एक प्रकरण में आरोपी मोहम्मद आरिफ खान के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उक्त वारंट की तामिली सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय रायपुर की ओर से 12 जून 2026 को संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। आरोप है कि निर्धारित समयावधि में वारंट की तामिली संबंधी पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। जो विभागीय अनुशासन के विपरीत है।
मामले में SSP रजनेश सिंह ने विभागीय कार्रवाई करते हुए निरीक्षक अभय सिंह बैस को निलंबित करने किया है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक अभय सिंह बैस का मुख्यालय रक्षित केंद्र बिलासपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। पुलिस विभाग में हुई इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


