Punjab Kesari MP ads

भाजपा में अचानक बड़ा ऐलान! हेमंत खंडेलवाल ने किन चेहरों पर जताया भरोसा? MP BJP में फिर आई बड़ी लिस्ट

Friday, Jul 03, 2026-01:54 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की कवायद लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्य प्रदेश के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। नियुक्तियों की यह सूची संगठन को नए सिरे से सक्रिय और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

प्रदेश भाजपा में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग मोर्चों और संगठनात्मक इकाइयों में लगातार नई नियुक्तियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि पार्टी आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की यह घोषणा भी उसी रणनीति की अहम कड़ी मानी जा रही है।

PunjabKesari

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं और जिला इकाइयों में होती है। ऐसे में नए जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर पार्टी जनजातीय समाज के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करने के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देना चाहती है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, लगातार हो रही इन नियुक्तियों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि प्रदेश भाजपा आने वाले समय में संगठन को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त और चुनावी मोड में लाने की तैयारी कर चुकी है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि नए पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में संगठन को कितना मजबूत बना पाते हैं और पार्टी की रणनीति को धरातल पर किस तरह आगे बढ़ाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News