MP में सियासी हवा गर्म, इमरती देवी के दिग्विजय सिंह को BJP ज्वाइन करने वाले बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कही ये बड़ी बात
Friday, Jun 19, 2026-06:35 PM (IST)
बैतूल (रामकिशोर पवार): बीजेपी नेत्री इमरती देवी के एक बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह को बीजेपी ज्वाइन करने के लिए कहने वाला बयान अब वायरल हो चुका है। अब इसी बयान को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी एक बयान दिया दिया है ।
इमरती देवी के बयान पर कुछ नहीं बोल सकता-खंडेलवाल
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कोई कांग्रेस का नेता भाजपा में आना चाहता है तो हम केंद्रीय नेतृत्व से बात करते हैं और फिर आगे का तय करते हैं। इमरती देवी ने किस तारतम्य में दिग्विजय सिंह को लेकर वो बात कही है वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं और इसके बारे में जानकारी नहीं है। वैसे अब कांग्रेस नेताओं पर कार्यकर्ताओं को भी भरोसा नहीं रह गया है और कांग्रेस में टूट होती रहती है इसलिए अब कांग्रेस को अपने बारे में अवलोकन करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं में बहुत से मतभेद हैं।
बीजेपी में 90 फीसदी से ऊपर हमारा अपना कैडर है-हेमंत
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज भी बीजेपी का कैडर है उसमें 90 फीसदी से उपर हमारा अपना कैडर है। अगर कोई कांग्रेस का नेता बीजेपी में आना चाहता है तो हम क्षेत्र में उस नेता के प्रभाव को देखते हुए स्वागत करते हैं। भाजपा का कैडर मजबूत है और मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हेमंत ने कहा कि अध्यक्ष होने के नाते पार्टी कार्यकर्ताओं का भरोसा उन पर बने रहे और सहयोग से सारे काम करते रहें यही मैं चाहता हूं। बाकि लोगों को विश्वास में लेकर हम काम करते रहेंगे।

