Punjab Kesari MP ads

हेमंत खंडेलवाल का बड़ा खुलासा, मीनाक्षी नटराजन नामांकन निरस्तीकरण मामले पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने खोला एक और बड़ा राज

Friday, Jun 19, 2026-04:58 PM (IST)

बैतूल (रामकिशोर पवार): मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव हो चुका है और बीजेपी तीनों सीट भी जीत चुकी है। इस पूरे चुनाव में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा और बीजेपी पर कांग्रेस लगातार निशाना साधता रही । अब इस मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेल वाल ने एक और खुलासा किया है।

तेलंगाना में तो हमारा कोई परिचय नहीं हैं-खंडेलवाल

पंजाब केसरी से खास बात करते हुए मीना नटराजन नामांकन निरस्त होने पर बोले खंडेलवाल ने बडी बात कही है। खंडेलवाल ने कहा कि  कांग्रेस के नेता ने ही कोई गलती फार्म भरने में की है वरना हमें कैसे पता चलता। तेलंगाना में तो हमारा कोई परिचय नहीं हैं ,लेकिन  फार्म में कमी रह गई थी, ये हमें जानकारी वहीं से मिली है। फार्म के बारे में बहुत सारी चीजें किसी ने हमें  बताई कि फार्म निरस्त हो सकता है। लेकिन ये जानकारी हमें किसने उपलब्ध कराई है, ये वो नहीं बता सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं का अब कार्यकर्ताओं को भी भरोसा नही- खंडेलवाल

इसके साथ ही हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का अब कार्यकर्ताओं को भी भरोसा नही है इसलिए वो पार्टी छोड़ रहे हैं और पार्टी टूट रही है। कांग्रेस नेताओं में बहुत से मतभेद हैं। इसलिए कांग्रेस को अवलोकन करना चाहिए। भाजपा का कैडर मजबूत है और मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हेमंत ने कहा कि अध्यक्ष होने के नाते पार्टी कार्यकर्ताओं का भरोसा उन पर बने रहे और सहयोग से सारे काम करते रहें यही मैं चाहता हूं। बाकि लोगों को विश्वास में लेकर हम काम करते रहेंगे।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News