BJP MP बोले- कांग्रेसी ही अपने केंडिडेट पर सवाल उठा रहे, पूछ रहे- मीनाक्षी नटराजन का प्रदेश में योगदान क्या है?
Monday, Jun 08, 2026-07:42 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तैयारिया तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस पूरे मामले में भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार उतारकर गेम को पेचीदा कर दिया है। कांग्रेस जहा अपने विधायकों की बाड़ाबंदी कर रही हौ तो दूसरी और भाजपा अपना तीसरा उमीदवार जिताने के लिए रणनीति बना रही है। इसी बीच उमंग सिंघार का बयान वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे है कि बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार डमी कैंडिडेट उतारा है।
वही इस पर सांसद शंकर लालवानी ने बड़ी बात बोली है। लालवानी ने कहा है कि पार्टी ने सोच समझ कर ही तीसरा कैंडिडेट घोषित किया है। पिछले दो दिनों से जो कांग्रेसी हमें इंदौर में मिल रहे हैं और जो बाते कर रहे हैं, अपने ही कैडिडेट पर सवाल उठा रहे हैं।
उनके अंतर मन में एक बात आ रही है कि जो उन्होंने उम्मीदवार घोषित किया है उसका क्या योगदान प्रदेश के लिए रहा है। इससे वो सहमत नहीं दिख रहे हैं। वहीं इस पर कैलाश लालवानी कह रह हैं तकि ये वैसे तो कांग्रेस की राजनीति में आंतरिक मामला है,किस वो टिकट दे रहे हैं और किसको उतार रहे हैं। लालवानी ने कहा कि जो डमी कैंडिडेट शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस कर रही है उसका जवाब 18 तारीख को मिल ही जाएगा।

