MP कैबिनेट विस्तार पर BJP प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने खोला बड़ा राज, बड़े बयान ने बढ़ाया सियासी पारा
Thursday, Jul 02, 2026-08:07 PM (IST)
(डेस्क): मध्य प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। किसी न किसी वजह से विस्तार का समय आगे बढ़ता जा रहा है। चाहवान कब से कैबिनेट में जगह पाने के लिए बेताब है। इसी को लेकर बीजेपी प्रदेश अघ्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक बड़ी बात बोली है। हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अघ्यक्ष की कुर्सी पर संभाले 1 साल पूरा हो गया है। इस मौके पर उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर रुख साफ कर दिया है।
परफार्मेंस रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है- खंडेलवाल
खंडेलवाल ने कहा है कि परफार्मेंस रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है और मंत्रीमंडल का विस्तार भी तय है। हालांकि ये कब तक होगा ये कहना मुश्किल है लेकिन ये तय है कि विस्तार होगा। सता संगठन की ओर से मंत्रियों के विभाग, प्रभार के जिलों से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की फीड ली जा चुकी है।इसी आधार पर फैसला होगा। हेमंत खंडेलवाल ने साफ कर दिया है कि समय अवधि का पता नहीं है लेकिन रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जा चुकी है ।
एक साल पूरा होने पर मोहन यादव ने दी हेमंत खंडेलवाल को बधाई
वहीं प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण करने पर सीएम मोहन यादव ने खंडेलवाल को शुभकामनाएं दी हैं। मोहन ने बधाई देते हुए कहा है कि आपकी सादगी, संगठन निष्ठा, कार्य कुशलता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। कार्यकर्ताओं के प्रति आपका आत्मीय भाव भी सराहनीय है। आपके नेतृत्व में विगत एक वर्ष में संगठन ने नए आयाम स्थापित किए हैं। विचारधारा को और मजबूती मिली है।

