भाजपा संगठन का विस्तार, पर्यवेक्षक किए नियुक्त, इन्हें मिली जिम्मेदारी
Monday, Jun 22, 2026-02:40 PM (IST)
डेस्क: भाजपा में एक बार फिर संगठनात्मक गतिविधियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से राजनांदगांव जिले की नगर पंचायत घुमका में उपाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी ने राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका में उपाध्यक्ष चयन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। pic.twitter.com/f63Of5wmKP
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) June 21, 2026
जारी आदेश के अनुसार केदार नाथ गुप्ता और जितेंद्र कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पर्यवेक्षक चयन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। भाजपा संगठन द्वारा की गई यह नियुक्ति स्थानीय निकायों में संगठनात्मक मजबूती और समन्वय को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसके अलावा पीएम मोदी की "मन की बात " कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्तियां भी की गई है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी ने "मन की बात " कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किया है। pic.twitter.com/3yqtUm8NLw
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) June 21, 2026

