भाजपा संगठन विस्तार जारी, 14 जिलों में OBC मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त, देखें सूची
Tuesday, Jun 23, 2026-09:12 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। इसके कुछ समय बाद अब प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 14 जिलों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के महत्वपूर्ण मोर्चों में से एक है और नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच और संवाद को भी मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। प्रदेश कार्यसमिति, किसान मोर्चा और अन्य संगठनात्मक इकाइयों के बाद अब पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को और सक्रिय बनाने की कवायद तेज कर दी गई है।

