BJP में अचानक बड़ा फेरबदल! प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की सूची
Thursday, Jun 25, 2026-05:44 PM (IST)
भोपाल: मध्यप्रदेश में भाजपा संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं। भाजपा लगातार विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियां सौंप रही है, जिससे संगठन में सक्रियता और विस्तार दोनों को गति मिल रही है।
इधर, लगातार हो रही नियुक्तियों के चलते पार्टी के भीतर संगठनात्मक हलचल भी बढ़ी हुई है। नई सूची जारी होने के बाद संबंधित जिलों में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

