Punjab Kesari MP ads

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 4 बड़ी नियुक्तियां, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी, देखें सूची

Tuesday, Jun 23, 2026-07:31 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है।

जारी सूची के अनुसार ग्वालियर ग्रामीण, सागर ग्रामीण, निवाड़ी और जबलपुर नगर में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें ग्वालियर ग्रामीण में अमरदीप औलख, सागर ग्रामीण में रवेंद्र पटेरिया, निवाड़ी में माधव राजपूत और जबलपुर नगर में अभिनव यादव को जिम्मेदारी मिली है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों के जरिए संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ किसानों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

PunjabKesari

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा लगातार विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में नियुक्तियां की जा रही हैं। हाल ही में प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के बाद अब किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की कोशिश की गई है।

माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को देखते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News