Punjab Kesari MP ads

CM साय और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की बैठक, संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा

Thursday, Jun 25, 2026-02:13 PM (IST)

रायपुर। (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों और प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को और मजबूत करने पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने को लेकर भी चर्चा हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News