हाई प्रोफाइल ड्रग्स और हथियार तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, BJP युवा मोर्चा नेता हथियार तस्करी में गिरफ्तार

Friday, Aug 08, 2025-12:25 PM (IST)

भोपाल। (इजहार खान): मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में चल रही हथियार और ड्रग्स तस्करी की जांच में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व मंडल अध्यक्ष शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया है। शुभम पर यासीन अहमद के करीबी अंशुल सिंह उर्फ भूरी के साथ मिलकर अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। ख़ास बात यह है कि पूर्व में गिरफ़्तार अंशुल सिंह उर्फ़ भूरी कांग्रेस की यूथ इकाई में ज़िला अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहा था। वहीं अब BJP की युवा इकाई का पूर्व पदाधिकारी भी इसी मामले में पकड़ाया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुभम को हिरासत में लिया और अवैध गतिविधियों से जुड़े सबूतों के आधार पर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम अब शुभम से पूछताछ कर रही है और अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

PunjabKesari

ज्ञात हो कि शुभम शर्मा भोपाल में 2022 में पंचशील मंडल के अध्यक्ष पद पर रह चुका है। वहीं इस बारे में BJP युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय पाटीदार का कहना है कि शुभम को मंडल अध्यक्ष बनाने के कुछ दिन बाद ही हटा दिया गया था वर्तमान में वो मंडल अध्यक्ष नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News