पूर्व दस्यु मोहर सिंह गुर्जर का निधन, अपराध की दुनिया छोड़ बने थे मोहर दद्दा
Tuesday, May 05, 2020-02:12 PM (IST)

भिंड: अपने जमाने के जाने माने पूर्व दस्यु मोहर सिंह गुर्जर का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। वे मेहगांव में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और 60 के दशक में मोहर सिंह पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड में इन पर 315 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें से 85 हत्याओं के मामले भी थे। सभी मामलों में वे बरी हो गए थे। अपराध की दुनिया छोड़ने के बाद समाज सेवी बन गए। मोहर दद्दा के नाम से मशहूर मोहर सिंह ने अपने क्षेत्र में कई गरीब परिवार की शादिया करवाई। उन्हें गरीब लोगों की मदद करना अच्छा लगता था। धीरे धीरे वे अपने आस पास के इलाके में लोकभलाई के कामों के लिए फेमस हो गए थे।
पचास के दशक में चंबल में बागियों की एक पूरी बाढ़ आई थी। खूंखार डकैतों में मोहन सिंह गुर्जर का नाम सबसे आगे था। इनके नाम से चंबल के बीहड़ थर थर कांपते थे। मोहर गुर्जर के पास डाकुओं की सबसे बड़ी पल्टन थी और सारे चंबल में इनका दबदबा था।