Punjab Kesari MP ads

बड़े नेता का दावा- दतिया जीत कांग्रेस की नहीं नरोत्तम मिश्रा के आशीर्वाद की, कांग्रेस उधार के सिंदूर से सुहागन बनने की कोशिश न करे

Thursday, Aug 06, 2026-06:57 PM (IST)

(डेस्क): दतिया उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। इस नतीजे के बाद जहां कांग्रेस में जीत का उत्साह है वहीं बीजेपी हार का मंथन कर रही ही। इसी बीच आजाद समाज पार्टी के नेता और दतिया से प्रत्याशी रहे दामोदर यादव ने कांग्रेस और भाजपा पर तगड़ा हमला बोला है।

कांग्रेस की जीत पर सवाल उठाते हुए दामोदर ने कहा है कि कांग्रेस को ज्यादा खुश होने की जरुरत नहीं है। कांग्रेस उधार के सिंदूर से सुहागन बनने की कोशिश न करे। दामोदर ने कहा कि कांग्रेस को भी पता है कि ये जीत कांग्रेस की नहीं, नरोत्तम मिश्रा का आशीर्वाद के जीत की है। खुद को पीडीए कहने  वाले भी नरोत्तम मिश्रा के साथ मिल गए  औऱ एक पिछड़े को हराने के लिए नरोत्तम का साथ दिया। दामोदर ने कहा कि चुनाव के दौरान आजाद समाज पार्टी को भाजपा की दूसरी टीम कहकह नरेटिव सेट किया जा रहा था लेकिन अब जब बीजेपी हार गई है तो ये नरेटिव सेट किया जा रहा है कि दामोदर यादव की वजह से बीजेपी हारी है।

दतिया चुनाव में 70 फीसदी से ज्यादा वोट भाजपा के खिलाफ पड़ा-दामोदर

दामोदर यादव ने कहा कि उन्हें करीब 23000 वोट पड़ा है, यदि कांग्रेस के भी वोट मिला दें तो कहा जा सकता है कि  70 फीसदी से ज्यादा वोट वैसे भाजपा के खिलाफ गया है।  इस वक्त भाजपा विरोधी लहर चली है और लगातार हो रहे आंदोलन बता रहे हैं कि हमारा देश खतरनाक मोड पर खड़ा है। इसलिए मैं देश के प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि वो इस देश की चिंता करें और इस स्थिति को संभाले।  

निकाय चुनाव औऱ नगरीय चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी अब तैयारी करेगी। अब हम अपने मिशन पर लग गए। इसके साथ ही दामोदर ने ईवीएम का समर्थन किया है औऱ कहा है कि ईवीएम पर आरोप वो लगाते हैं जो नाच न जाने आंगन टेढ़ा वाले लोग हैं। अगर गलती  से कांग्रेस हार जाती तो वो ईवीएम को ही दोष देती ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News