Punjab Kesari MP ads

बेटी के जन्म पर मिले कम गिफ्ट्स, मां- बांप ने कर ली आत्महत्या

Sunday, Apr 14, 2019-03:30 PM (IST)

भिंड: जिले के दबोह थाना क्षेत्र में एक परिवार के घर बेटी के जन्म पर युवक के ससुराल पक्ष से आए कम उपहारों को देख पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों ने कमरा बंद कर स्वयं पर केरोसीन डाल आग लगा ली। जिससे दोनों की मौत हो गई और दो माह की मासूम बालिका भी गंभीर रूप से झुलस गयी।

PunjabKesari


उपहारो ंको लेकर हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार भिंड जिले के दबोह के वार्ड 12 निवासी आनंद दौहर के घर में बेटी के जन्म के दो माह बाद चिरुली गांव से उसके ससुराल वाले उपहार लेकर आए थे। उनके वापस जाने के बाद युवक आनंद का पत्नी शारदा देवी से कम भेंट देने की बात को लेकर विवाद हो गया। तो दोनों ने अपने आप को कमरे में बंद कर स्वयं पर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग में पलंग पर लेटी दो माह की बालिका निधि भी झुलस गई। घर में पति-पत्नी और मासूम थी। 65 वर्षीय मां कैलाशी देवी घर के बाहर बैठी थी। चीखें सुनकर उसने पडोस के लोगों को बुलाया। पड़ोसी घर में पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर आग की लपटों में घिरे दोनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। पड़ोसी तीनों को अस्पताल लेकर गए।
 

PunjabKesari
 

डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को ग्वालियर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान शनिवार देर शाम को पति-पत्नी की मौत हो गई। मासूम बालिका की हालत स्थिर है। दबोह टीआई नवीन यादव ने बताया कि इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि उपहार आने के बाद पति पत्नी में ऐसी क्या बात हुई, जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया। आनंद की शारदा से पिछले साल 11 मई को शादी हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News