गोपालगंज में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Sunday, Mar 07, 2021-03:38 PM (IST)

सागर (देवेंद्र कश्यप): गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली गांव में एक शख्स का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक बिडी कॉलोनी निवासी अंसार पिता युसूफ खान उम्र 42 वर्ष का शव ज्ञानोदय आवासीय स्कूल के पास पेड़ पर लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोपालगंज थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

शख्स को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक के परिजन सागर में नहीं रहते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की जांच करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Related News