Punjab Kesari MP ads

पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में ली सदस्यता

Thursday, Nov 07, 2024-04:46 PM (IST)

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और एमपी के पूर्व मंत्री दीपक जोशी आज फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बुधनी में बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने दीपक जोशी ने भाजपा की सदस्यता ली है। आपको बता दें कि पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गए थे और कांग्रेस के टिकट पर देवास ज़िले की खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

विधानसभा चुनाव के दौरान दीपक जोशी देवास की हाटपिपल्या सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन वहां से भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनोज चौधरी को टिकट दे दिया था ,इसके बाद दीपक जोशी ने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस पार्टी में चले गए थे कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से टिकट दिया था लेकिन दीपक जोशी चुनाव हार गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News