प्रशिक्षु SI ने जुए की फड़ पर मारा छापा, कार्रवाई के दौरान हुआ बड़ा कांड, SP ने किया सस्पेंड
Wednesday, Nov 25, 2026-06:56 PM (IST)
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एसपी ने एक प्रशिक्षु एसआई को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि प्रशिक्षु एसआई ने उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में फड़ में शामिल एक शख्स की भागते समय तालाब में कूदने से मौत हो गई जिसके बाद एसआई ने प्रशिक्षु एसआई को निलबिंत कर दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए डभरा एसडीओपी को जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हसौद पुलिस को रविवार शाम को गांव में जुए खेले जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने गांव में दबिश। पुलिस से बचने के लिए गांव के ही महेश राम केंवट ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता हो गया था। उसका शव दूसरी सुबह तालाब में मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और पंचनामा बनाया। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपए की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्ती एसपी ने हसौद थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू को निलंबित कर दिया और पूरे मामले की जांच के लिए डभरा एसडीओपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। फिलहाल मामले की पूरी जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

