पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर गिरी गाज, निगम कमीश्नर ने थमाया 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

1/3/2020 5:33:54 PM

रीवा(भूपेंद्र सिंह): नगर निगम आयुक्त के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना पूर्व मंत्री व रीवा के वर्तमान विधायक राजेंद्र शुक्ला को महंगा पड़ा। निगमायुक्त सभाजीत यादव ने पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया है। इसके बाद राजनीति गरमा गई है।

PunjabKesari

दरअसल, विगत माह निगम प्रशासन ने आवासीय घोटाले को लेकर निगमायुक्त सभाजीत यादव ने मध्य प्रदेश कैबिनेट के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ 5 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया गया था।

PunjabKesari

इसके बाद निगम प्रशासन और भाजपा में जंग छिड़ गई और भाजपा ने निगम प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जाहिर किया था। रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने निगमायुक्त सभाजीत यादव के खिलाफ कई आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया था। उन्होंने कहा था कि निगमायुक्त को बल्लभ भवन में जंजीरों में जकड़ कर रखा गया था।
PunjabKesari

वहीं विधायक ने कई बार निगमायुक्त को मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया है। जिसके खिलाफ निगमायुक्त ने नोटिस जारी किया है वहीं निगमायुक्त सभाजीत यादव ने अपने नए 5 करोड़ के नोटिस को लेकर एक्शन की भी बात की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News