अफीम खेती के बाद गिरी गाज,कलेक्टर का कड़ा एक्शन, सालों से एक स्टेशन पर जमे 58 पटवारियों को बदला

Sunday, Mar 15, 2026-02:03 PM (IST)

(बलरामपुर): छतीसगढ़ के बलरामपुर में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिसके बाद से हड़कंप है। दरअसल जिले में अवैध अफीम खेती मामले के सामने आने के बाद ये एक्शन हुआ है। कार्रवाई करते हुए 58 पटवारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले में यह एक बड़ा एक्शन माना जा रहा है।

कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा का सख्त एक्शन

दरअसल  ये एक्शन बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के मामलों के सामने आने के बाद हुआ है, जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करके सख्त कार्रवाई की है।  जिले के कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने एक साथ 58 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। प्रशासन के इस फैसले को राजस्व व्यवस्था में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक  कई तहसीलों में पदस्थ पटवारियों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। जो आदेश जारी हुए हैं उनके मुताबिक राजपुर, रामानुजगंज, कुसमी, वाड्रफनगर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर और बलरामपुर में तबादले हुए हैं। खास बात है कि इनमें से कई पटवारी लंबे समय से एक ही जगह पर कार्यरत थे, और काफी समय से एक स्थान पर जमे थे, जिनको अब दूसरी जगहों पर भेजा गया है।

जिले में आए अवैध अफीम खेती के बाद प्रशासन ने लिया सख्त फैसला

जानकारी के मुताबिक जिले के कई इलाकों में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद ये एक्शन हुआ है। इन मामलों के सामने आने के बाद राजस्व अमले की कार्यप्रणाली को गंभीर सवाल उठे थे। इसी सिलसिले में तबादलों का स्ट्राइक हुआ है औऱ  राजस्व विभाग में यह बड़ा फेरबदल किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News