अफीम को मक्की फसल बताकर गुमराह करने वाले कृषि विस्तार अधिकारी को 440 वोल्ट का झटका, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Friday, Mar 13, 2026-04:49 PM (IST)

(दुर्ग): छतीसगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल जिला दुर्ग में कलेक्टर ने बड़ा एक्शन किया है। यहां पर कृषि विस्तार अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड करने का कारण है  अफीम को मक्के की फसल बताकर गुमराह करना। जिले के समोदा में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह की इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल  इस मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू पर गाज  गिरी है। कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को सस्पेंड करके विभाग में हड़कप मच गया है। दरअसल इस कार्रवाई को करने से पहले इनसे जवाब भी मांगा गया था।  एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और ग्राम समोदा की पटवारी अनिता साहू से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था।

अधिकारी को जारी हुआ था शोकॉज नोटिस

आरोप है कि अवैध अफीम की फसल मामले में अधिकारी लगातार गुमराह करते रहे।  दरअसल जिस खेत में अफीम की फसल लहलहा रही थी, उसे कृषि विभाग के अधिकारी मक्का की फसल बताकर रिपोर्टिंग करते रहे और इस तरह से सच्चाई पर पर्दा डालते रहे। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो फिर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। मामले की गंभीरता को पहचानते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को सस्पेंड

लेकिन इस मामले में सबसे बड़ी गड़बड़ी कृषि विस्तार अधिकारी के स्तर पर सामने आई थी। विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के जिस खेत को कृषि विस्तार अधिकारी ने मक्का फसल का प्रदर्शन प्लॉट बताया था, वहां वास्तव में धान की खेती हो रही थी। इससे साबित हुआ कि  शासन को गुमराह करते खेत का स्थान बदला गया। फर्जीवाडें में तो एक कदम और बढ़कर काम किया गया।  प्रदर्शन प्लॉट के नाम पर राज्य शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी जारी कर दी गई। अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर इस केस में गड़बड़झाला किया गया।

रिपोर्ट में धान की जगह मक्का के खेत के पास एक अन्य किसान को खड़ा कर फोटो खींचकर अपलोड कर दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि जिस खेत की मक्का की फोटो लगाई गई उसके ठीक पीछे अफीम की खेती की जा रही थी। लिहाजा इतने बडे स्तर पर हुई गड़बडी और कृषि विस्तार अधिकारी के गुमराह करने पर  कलेक्टर ने लिया सीधा एक्शन लिया और सस्पेंशन की कार्रवाई कर दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News