अफीम की खेती को लेकर भारी बवाल, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए संरक्षण के आरोप, भाजपा कार्यालय का किया घेराव

Thursday, Mar 12, 2026-05:08 PM (IST)

खैरागढ़ (हेमंत पाल) : प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने साय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने पिपरिया स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव कर दुर्ग और बलरामपुर में हो रही अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

PunjabKesari

जिला अध्यक्ष कोमल साहू ने आरोप लगाया कि अफीम की खेती सरकारी संरक्षण में हो रही है, जिस पर कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। शहर अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने कहा कि सरकार बच्चों को नशा परोसने का काम कर रही है। साथ ही, कांग्रेस ने प्रदेश में व्याप्त रसोई गैस की किल्लत पर भी सरकार को घेरा और जल्द आपूर्ति सुचारू न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

PunjabKesari

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, विजय वर्मा, सुबोध पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद कार्यकर्ताओं का आक्रोश चरम पर दिखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News