भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और दामोदर यादव को पुलिस ने किया अरेस्ट,संकल्प यात्रा में भारी बवाल, पुलिस ने ने छोड़ी आंसू गैस
Wednesday, Mar 11, 2026-04:43 PM (IST)
(दतिया): दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की प्रस्तावित संकल्प यात्रा को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क था। कार्यक्रम को देखते हुए दतिया और ग्वालियर जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर रही। जैसे ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गोराघाट थाना क्षेत्र में रतन सर्राफ स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के नजदीक पहुंचे, पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नारेबाजी और तीखी बहस और बयानबाजी भी देखने को मिली। जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन एवं अश्रु गैस के लिए फायर किए जिससे प्रदर्शनकारियों के हौसले डगमगा गए और सभी के हौसले परास्त हो गए सभी ने अपनी अपनी गिरफ्तारी पुलिस को दी।

पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। दतिया और ग्वालियर जिले की पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए थे। जैसे ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता दतिया सीमा पर पहुंचे, पुलिस ने मुस्तैदी के साथ बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कि जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग किया। इसके बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बैकफुट पर आ गए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वयं गिरफ्तारी दे दी।
इस दौरान करीब आधे घंटे तक ग्वालियर–झांसी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर गिरफ्तार करते हुए दतिया के लिए रवाना कर दिया।

