औकात शब्द पर बढ़ा विवाद! MP में ऊर्जा मंत्री और AAP कार्यकर्ताओं की बहस का VIDEO वायरल

Friday, Mar 06, 2026-02:23 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): शहर की राजनीति उस समय गरमा गई जब मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामला रेसकोर्स रोड स्थित ऊर्जा मंत्री के सरकारी आवास के बाहर का बताया जा रहा है, जहां एक मकान पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे AAP कार्यकर्ताओं और मंत्री के बीच जमकर नोकझोंक हो गई।

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता एक मकान पर जबरन कब्जे के आरोप को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिलने उनके सरकारी बंगले पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मामला अचानक गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि “औकात” शब्द को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया, जिस पर AAP कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई।

इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है और विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि वायरल वीडियो के बाद आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News