शातिर अपराधी के साथ थाना प्रभारी ने मनाया जन्मदिन! VIDEO वायरल होते ही गिरी गाज

Monday, Mar 02, 2026-02:08 PM (IST)

मुरैना (रोहित शर्मा) : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी को अपने जन्मदिन पर एक शातिर अपराधी के साथ नाच-गाना करना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार जौरा थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला का 28 फरवरी को जन्मदिन था। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने थाना परिसर में एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें केक काटा गया और उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। इसी दौरान मुरैना कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर और शातिर बाइक चोर लवकुश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।

PunjabKesari

बताया गया कि उसने थाना प्रभारी को अपने कंधे पर बैठाकर थाना परिसर में घुमाया और नाच-गाना किया। उसके पीछे-पीछे थाने का स्टाफ भी नाचता हुआ दिखाई दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने अपराधी के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने को पुलिस की छवि धूमिल करने वाला कृत्य मानते हुए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News