Punjab Kesari MP ads

कमलनाथ के करीबी टीकमगढ़ नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पर गिरी गाज! पद से हटाए गए

Wednesday, Apr 08, 2026-03:13 PM (IST)

टीकमगढ़ (आमिर खान) : टीकमगढ़ में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और पूर्व सीएम के करीबी अब्दुल गफ्फार के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जांच में आर्थिक अनियमितताओं के आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। यह फैसला स्थानीय प्रशासन और शासन स्तर पर की गई विस्तृत जांच के आधार पर लिया गया। यह कार्रवाई विभिन्न आर्थिक अनियमितताओं एवं नियम विरूद्ध कराये गये कार्यों के संबंध में निकाय के विभिन्न पार्षदों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है।

PunjabKesari

बताया गया है कि अब्दुल गफ्फार पर नगर पालिका के कार्यों में वित्तीय गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे। इन आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच कराई गई, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

PunjabKesari

नोटिस में उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था, ताकि वे अपने पक्ष को स्पष्ट कर सकें। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसी के चलते प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया। वहीं शासन ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि नगर पालिका अधिनियम की धारा 51 के तहत अध्यक्ष अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। अब उन्हें पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा शासन को हुई आर्थिक हानि की वसूली भी उन्हीं से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इस फैसले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आगे इस मामले में क्या कानूनी या राजनीतिक कदम उठाए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News