Punjab Kesari MP ads

भाजपा युवा मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष पद के लिए तेज हुई दौड़, इन चार प्रमुख दावेदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

Wednesday, Apr 08, 2026-08:55 AM (IST)

सिवनी (अब्दुल क़बीज़): भारतीय जनता युवा मोर्चा के सिवनी जिला अध्यक्ष पद को लेकर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश स्तर पर नई टीम की घोषणा के बाद अब जिला इकाई में भी नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द होने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में कई युवा नेता सक्रिय हो गए हैं और प्रमुख रूप से चार दावेदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

 प्रमुख दावेदारों में इन चार की तेजी से चर्चा 
1.स्वर्णिम साहू
छपारा निवासी स्वर्णिम साहू लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय हैं। संगठन में उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि उन्हें मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का आशीर्वाद प्राप्त है।

2.अमित पांडे
बंडोल निवासी अमित पांडे का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है। वे क्षेत्रीय विधायक दिनेश राय मुनमुन के करीबी माने जाते हैं और उनके साथ एक मजबूत टीम भी जुड़ी हुई है, जिससे उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।

3.शुभम राजपूत
शुभम राजपूत लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव के चलते वे भी मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।
 
4.अंकित सिंह ठाकुर
अंकित सिंह ठाकुर का संबंध पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से रहा है। संगठनात्मक पृष्ठभूमि और अनुभव के कारण उन्हें भी एक सशक्त दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि संगठन किसे जिम्मेदारी सौंपता है। सभी दावेदार अपनी-अपनी तरफ से पूरी कोशिश में लगे हुए हैं और अंतिम निर्णय संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News