Punjab Kesari MP ads

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को पुलिस से हिरासत में लिया, समर्थकों में भारी आक्रोश, राजनीतिक हलचल तेज

Sunday, Apr 05, 2026-06:45 PM (IST)

(बेमेतरा): छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर राजनीतिक हलचल हुई है। दरअसल पुलिस ने बेमेतरा जिले के  युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है।  युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के दौरे को लेकर पुलिस ने हिरासत में लिया है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रांजल तिवारी प्रदेश के   गृह मंत्री विजय शर्मा को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले कि वो कोशिश में कामयाब होते पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया लिया।

युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई जा रही थी योजना

जानकारी के मुताबिक शहर में युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई जा रही थी, इस योजना से शहर में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए प्रांजल तिवारी को बेमेतरा से हिरासत में लिया। वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत लेने से राजनीतिक हलचल भी देखी जा रही है। प्रांजल तिवारी के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है और वे इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बता रहे हैं।

गृहमंत्री झूठा प्रोपेगेंडा कर रहे -प्रांजल  तिवारी

वहीं प्रांजल तिवारी का कहना है कि गृहमंत्री झूठा प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। प्रांजल के मुताबिक वो दावा कर रहे हैं कि प्रदेश से नक्सलवाद खत्म हो गया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर प्रदेश नक्सलमुक्त हो गया तो अभी भी उन इलाकों नें फोर्स क्यों लगाई गई है। हमें बेशक पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन हमारी आवाज को कोई नहीं दबा सकता है। विजय शर्मा अदानी के हाथों बस्तर को बेचने जा रहे हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होनें देगें।

हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए उठाया गया है।  किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News