कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों की घोषणा, देखें सूची
Friday, Apr 03, 2026-01:27 PM (IST)
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस निर्णय को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सभी को बधाई शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/mbswPFLmC0
— MP Congress (@INCMP) April 3, 2026
नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
— MP Congress (@INCMP) April 3, 2026
पार्टी नेताओं ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। यह नियुक्तियां आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी अहम मानी जा रही हैं, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

