Punjab Kesari MP ads

MLA राजेंद्र भारती गए जेल,दतिया में हलचल तेज,क्या होगी नरोत्तम की वापसी, कहा था - मैं वापिस लौटकर आऊंगा

Wednesday, Apr 01, 2026-05:42 PM (IST)

दतिया (नवल यादव): मध्य प्रदेश के दतिया से आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की MP/MLA कोर्ट ने भूमि विकास बैंक से जुड़े एक मामले में बुधवार को दोषी करार दिया है। अदालत ने भारती को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दोषी मानते हुए सख्त रुख अपनाया है। इस फैसले को प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

क्या इस सजा से होगी पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की वापसी ?

वहीं कांग्रेस विधायक को सजा के साथ ही दतिया में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा को राजेंद्र भारती ने 2023 में मात दी थी। नरोत्तम को कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने 7,742 वोटों से हराया था। वहीं हार के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि वो वापिस लौटकर आएंगे। अब राजेंद्र भारती को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया और कल सजा का ऐलान होगा। जाहिर है दतिया में राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है।   

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा पर लगाए थे आरोप

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें एमपी बीजेपी के नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और उनके परिवार के लोगों के पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें राजेंद्र भारती का कहना था कि उनका केस राजनीतिक दवाब के चलते प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस विधायक का आरोप था कि अभियोजन अधिकारी भी पूर्व मंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं, इसलिए इस मामले की सुनवाई ग्वालियर की जगह किसी और जगह से की जानी चाहिए।

सुनवाई के बाद दिल्ली की MP/MLA कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधायक को दोषी करार दिया। अब इस मामले में सजा को लेकर अगली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News