BJP पार्षद के परिवार पर खतरनाक हमला, बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटे, 15 मिनट तक चला कोहराम
Sunday, Mar 29, 2026-10:40 PM (IST)
(शाजापुर): मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से मारपीट की एक गंभीर वारदात सामने आई है। दरअसल शुजालपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। एक पक्ष बीजेपी पार्षद का है और दूसरा पक्ष भी पार्षद के परिवार का ही है। जानकारी के मुताबिक पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद में बीजेपी पार्षद के ताऊ के परिवार ने बीजेपी पार्षद की फैमली पर ही हमला करके सनसनी फैला दी है। पार्षद परिवार पर बीच सड़क हथियारों से लैस होकर हमला बोला गया और दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा गया।
15 मिनट तक चलते रहे लाठी और डंडे
जानकारी के मुताबिक इस लड़ाई में करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते रहे जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस खतरनात वारदात में बीजेपी पार्षद के भाई समेत 5 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
आखिर क्यों आई लड़ाई की नौबत?
दरअसल इन परिवारों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। घटना अकोदिया-शुजालपुर मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र के सामने की है जहां BJP पार्षद सईद पटेल का परिवार शुजालपुर सिटी के टीला इलाके में रहता है, जबकि उनके ताऊ का परिवार अकोदिया नाका स्थित वन विभाग कार्यालय के पास ही रहता है। पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद पिछले करीब 15 सालों से चल रहा है। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और जमकर मारपीट हुई। बीजेपी पार्षद के भाई हाफिज पठान को गंभीर चोट आई है ..इसी गंभीर चोट के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है ।
वहीं बीजेपी पार्षद की ओ से लल्लू खां, समीर खां, हसीन खां, वसीम खां और दो और के खिलाफ मामला शिकायत कराई गई है जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर बीजेपी पार्षद सईद पटेल, हफीज, शादाब, साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लिहाजा दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है।

