सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो बेवफा पत्नी का ये Video...
Friday, Apr 10, 2026-04:00 PM (IST)
एमपी डेस्क: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये महिला पुलिसवालों को बता रही है कि घर में कुछ गुंडे घुसे उन्होंने मेरे हाथ पैर बांधे और कहा कि जो कुछ है वो सब हमें दे दो। मैंने कहा कि मैं सबकुछ दे दूंगी हमको छोड़ दो, मैंने मेरा सब सामान निकालकर दे दिया। एक आदमी मेरे पास बैठा था। चिल्लाने की कोशिश की तो कहता तेरे पति को मार देंगे। इसी बीच पति को मार डाला। उनके पास हथियार थे...ये कहानी एक पत्नी ने सुनाई....लेकिन इसकी सच्चाई जब सबके सामने आई तो लोग हैरान रह गए। न घर में कोई लूट हुई, न कोई गुंडे घुसे ...ये सारी साजिश पत्नी ने ही रचि थी अपने पति को मरवाने के लिए क्योंकि उसकी जिंदगी में कोई और था।
दरअसल...मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में 7 अप्रैल को एक व्यापारी की मध्य रात्रि में घर में घुस कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस जांच में पति चला कि मृतक की पत्नी ही थी, जिसने एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की अपने घर में निर्ममता से हत्या करवा दी थी और पूरे मामले को डकैती से जोड़ते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। किंतु पुलिस ने बड़ी ही तत्परता दिखाते हुए मामले की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझा ली, जिसमें पुलिस को महिला के बयानों पर शक हुआ और गांव में महिला के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक की महिला और मृतक के बीच संबंध काफी खटास पूर्ण थे और महिला कभी-कभी ही ससुराल में रहती थी। अन्यथा इसके मायके में ज्यादा समय रहती थी जबकि शादी को लगभग 8 से 10 साल हो गए थे।

पुलिस ने इन्हीं बिंदुओं पर और फोरेंसिक जांच के आधार पर मामले की गुत्थी कुछ घंटे में ही सुलझा ली। पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर उस सख्ती से पूछताछ की तो उसने शुरू में पुलिस को गुमराह करते हुए बाद में पुरा गुनाह कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि राजगढ़ के रहने वाले कमलेश पुरोहित से उसके संबंध थे और इसी बात को लेकर उसका पति उससे आए दिन झगड़ा करता था और विरोध करता था। महिला और उसके प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची और इस साजिश के तहत प्रेमी ने अपने एक दोस्त सुरेंद्र को 100000 की फिरौती दी थी और हत्या का प्लान बनाया। उसी प्लान के तहत महिला ने रात में दरवाजा खुला रखा और इस दौरान आरोपी घर में घुसे और बिस्तर पर सोए हुए देव कृष्ण पुरोहित की धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी कमलेश पुरोहित और मृतक की पत्नी आरोपी प्रियंका पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया है जब कि एक आरोपी सुरेंद्र फरार है।

