Punjab Kesari MP ads

मुझे तो SP भी नहीं रोकते...पुलिसकर्मियों पर भड़की भाजपा नेत्री, जमकर कर काटा बवाल

Tuesday, Mar 31, 2026-11:58 AM (IST)

बिलासपुर : सत्ता के गरूर में डूबी एक भाजपा नेत्री का वीडियो सामने आया है। जहां भाजपा नेत्री ने पुलिसकर्मियों को पावर की धौंस देते हुए खूब भला बुरा कहा। सबसे खास बात यह रही कि यह सारी घटना सीएम साय के प्रवास के दौरान की है। जहां सर्किट हाउस के बाहर हंगामा करते हुए भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जमकर विवाद किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस के भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को पुलिसकर्मियों में एंट्री नहीं दी। इस बात से नाराज भाजपा नेत्री ने पुलिसकर्मियों पर प्रोटोकॉल न समझने का आरोप लगाया और कथित तौर पर अपने पद का हवाला देते हुए कहा, “क्या आप प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते, एसपी से बात कराओ।”

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते आम लोगों और नेताओं के प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। इसी बीच भाजपा नेत्री अंदर जाना चाहती थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर भड़कते हुए गौरी शंकर ने पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया और मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News