SP की बड़ी कार्रवाई! थाने में वर्दी का रौब दिखाने वाले SI को झटके में किया निलंबित
Monday, Mar 30, 2026-07:33 PM (IST)
जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ में अपने पद का दुरुपयोग करने वाले एसआई पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी ने मारपीट के केस में विधि सम्मत कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर समझौता करने का दबाव बनाने वाले एसआई को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला 27 मार्च 2026 की रात का है, जहां ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नैरोसे मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने मामले में कार्रवाई करने की बजाय दोनों पक्षों पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल एक्शन लेते हुए SI कृष्ण कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

