Punjab Kesari MP ads

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इस महिला डिप्टी कलेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी

Thursday, Apr 23, 2026-04:45 PM (IST)

टीकमगढ़ (आमीर खान) : नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रभार सौंप दिया है। यह निर्णय पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को पद से पृथक किए जाने के बाद लिया गया है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को 07 अप्रैल को वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते शासन द्वारा पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही नगर पालिका में अध्यक्ष पद खाली था, जिसे लेकर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह नियुक्ति की गई है।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश शासन के विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा अब नगर पालिका अध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उनके पास नगर पालिका के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की पूरी जिम्मेदारी रहेगी। इस नियुक्ति के बाद नगर पालिका में लंबित कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत होने से पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की भी संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News