Punjab Kesari MP ads

बड़ी जिम्मेदारी! PM अवॉर्ड विजेता IAS नेहा मीना बनीं इस जिले की नई कलेक्टर

Friday, Apr 10, 2026-11:55 AM (IST)

सिवनी। मध्य प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में 2014 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मीना को सिवनी जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

नई कलेक्टर नेहा मीना अपने प्रभावी कार्यशैली और नवाचारों के लिए जानी जाती हैं। झाबुआ जिले में किए गए विकास कार्यों के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा PM एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा निर्वाचन प्रक्रिया में नवाचारों के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भी सम्मानित किया गया है।
 
शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

आईएएस नेहा मीना शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष रुचि रखती हैं। वे अपनी सादगी और जमीनी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं तथा समय-समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाने जैसी पहल भी करती रही हैं।

 सिवनी के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद

झाबुआ में सफल कार्यकाल के बाद अब सिवनी में उनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक माहौल है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। नई कलेक्टर की नियुक्ति से सिवनी में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने और नवाचार आधारित विकास को बल मिलने की उम्मीद की जा रही है..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News