Punjab Kesari MP ads

कौन हैं IAS प्रियंक मिश्रा? बने भोपाल के नए कलेक्टर, जानिए पूरा प्रोफाइल

Friday, Apr 10, 2026-09:38 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल 2026 को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 26 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें 14 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रियंक मिश्रा को धार से स्थानांतरित कर भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।

मूल परिचय और शैक्षणिक योग्यता

प्रियंक मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में एमफिल किया है और वे 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदारियां संभाली हैं।

प्रशासनिक अनुभव

वर्ष 2020 से 2022 तक कटनी जिले के कलेक्टर रहे, इसके बाद 2022 से 2026 तक धार जिले की कमान संभाली ,इससे पहले जबलपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं..

कामकाज और पहचान

कटनी में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 31,904 खाते खुलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें प्रशासनिक स्तर पर सम्मान भी मिला। वे सख्त और तेज निर्णय लेने वाले अफसरों में गिने जाते हैं। धार में कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध खनन के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक माइनिंग इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की और जांच के आदेश दिए थे।

संवेदनशील मामलों में भूमिका

धार में भोजशाला क्षेत्र जैसे संवेदनशील मामलों में भी उनकी प्रशासनिक सूझबूझ की चर्चा रही। वसंत पंचमी और जुम्मे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर उन्होंने दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित कर शांति और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राजनीतिक चर्चा में नाम

उनका नाम प्रशासनिक हलकों में कई बड़े नेताओं के साथ कार्य अनुभव के कारण चर्चा में रहा है। बताया जाता है कि वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan की प्रशासनिक टीम में भी भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल रहे हैं। वहीं तत्कालीन घटनाओं में केंद्रीय राज्य मंत्री Savitri Thakur के दौर से जुड़े मामलों में भी उनका नाम सामने आया था।

भोपाल जैसे बड़े और संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी अब प्रियंक मिश्रा के पास है। उनके अनुभव और सख्त प्रशासनिक छवि को देखते हुए राजधानी में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज में कई बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News