Punjab Kesari MP ads

MP के इस IAS अधिकारी को दिल्ली में मिला बहुत बड़ा दायित्व, PM मोदी से पा चुके है सम्मान,अपने काम से बनाई है देश में पहचान

Friday, Apr 03, 2026-04:56 PM (IST)

(भोपाल): एक ओर जहां मध्य प्रदेश के प्रशासनिक बदलाव को लेकर तैयारी पूरी जोरों पर है वहीं कुछ   आइएएस-आइपीएस को केंद्र की ओर से भी जिम्मेदारियां मिल रही है। तबादलों की आहट के बीच ही कई अधिकारियों  को केंद्र सरकार नए दायित्व से नवाज रही है।

अब इसी कड़ी में MP के IAS अधिकारी राहुल हरिदास फटिंग को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। आइएएस फटिंग राहुल हरिदास को नया व अहम  दायित्व सौंपकर उनके ओहदे में इजाफा हुआ है। दरअसल उनको पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के केंद्रीय मंत्री के निज सचिव के तौर पर केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री कार्यालय में नियुक्त कर दिया गया है। यह एक अहम जिम्मेवारी समझी जा रही है।

फटिंग संभाल रहे थे मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं संचालक का जिम्मा

दरअसल अभी तक  IAS राहुल हरिदास फटिंग मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं संचालक का जिम्मा संभाल रहे थे। उनके पास मध्यप्रदेश एड्स नियंत्रण समिति का प्रभार भी था।  अब वो पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह लल्लन सिंह के निजी सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

कौन हैं राहुल फटिंग?

24 मार्च 1985 को जन्मे IAS डॉ. राहुल हरिदास पहले बड़वानी जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। बड़वानी में किए गए शानदार कामों के लिए सुशासन दिवस  पर उन्हें PM मोदी द्वारा 'प्रधानमंत्री उत्कृष्टता सम्मान 2023' से नवाजा जा चुका है। राहुल हरिदास मध्य प्रदेश कैडर में 2012 बैच के अधिकारी  हैं, जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि  राहुल फटिंग जमीन से जुड़े अफसर हैं, जो लो प्रोफ़ाइल में रहने वालों में से हैं । वे काम को लेकर समझौता नहीं करते हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही कुपोषण को लेकर शानदार काम

जनवरी 2023 को बड़वानी जिले के कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किए गए थे और इस दौरान उनके काम की बहुत ज्यादा तारीफ हुई। राहुल फटिंग ने खासतौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही कुपोषण को लेकर शानदार काम किया है जिसके चलते उन्हें पहचान मिली है। लिहाजा अब उनको देश के पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News