साल के पहले दिन तुलजा भवानी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, मां चामुंडा का लिया आशीर्वाद
Monday, Jan 01, 2024-05:34 PM (IST)
देवास(एहतेशाम कुरैशी): वर्ष 2023 के समापन के बाद आज वर्ष 2024 के पहले ही दिन देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर स्थित बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा के दरबार में सुबह से ही भक्तों के बड़ी संख्या में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। देवास की प्रसिद्ध माता तुलजा भवानी और चामुंडा माता रक्त पीठ के दरबार में यूं तो वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

वही शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आज नववर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को भी माता के दरबार में भक्त अपनी अपनी मनोकामनायें लेकर पहुंचे ।

वही विशेष पूजा आराधना आरती का दौर भी देखने को मिला। इस दौरान देवास ही नहीं आसपास के जिलों से भी भक्त मां के दर्शन करने के लिए देवास माता टेकरी पर पहुंचते हुए दिखाई दिए।

