Punjab Kesari MP ads

इंदौर कार्यकर्ता सम्मेलन ने कांग्रेस में भरा जोश, इतनी भीड़ उमड़ी कि छोटा पड़ा हाल,सड़क पर करना पड़ा कार्यक्रम,कांग्रेस गदगद

Tuesday, Mar 24, 2026-06:10 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो कांग्रेस को उत्साह और जोश दे गया।  कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ बढ़ने से हॉल छोटा पड़ गया और फिर कार्यक्रम को सड़क पर शिफ्ट करना पड़ा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ ही जीतू पटवारी ने भी शिरकत की है।

 

PunjabKesari

 

गांधी भवन में आयोजित हो रहा था कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

दरअसल इंदौर के गांधी भवन में आयोजित कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन केवल एक बैठक नहीं बल्कि संगठन के पुनर्गठन का रोडमैप बनता नजर आया। शुरुआत में हॉल में रखा गया कार्यक्रम भीड़ बढ़ने के कारण सड़क पर शिफ्ट करना पड़ा।  जो इस बात का संकेत था कि कार्यकर्ताओं में उत्साह और हलचल दोनों मौजूद हैं।

नए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाषण में जहां केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए, वहीं संगठन की कमियों को भी खुलकर स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोरी का कारण बदली हुई सोच है और अब समय है कि हर मोहल्ले, हर बूथ तक संगठन को फिर से खड़ा किया जाए।

पटवारी ने इंदौर में पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इसे ‘स्लो पॉइजन’ तक बताया,वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए संगठन निर्माण को सबसे बड़ा लक्ष्य बताते हुए कहा कि केवल पदाधिकारी ही संगठन नहीं होते, बल्कि मोहल्ले में विचारधारा को जीवित रखने वाला हर कार्यकर्ता असली ताकत है। उन्होंने साफ किया कि नेतृत्व थोपने नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को सशक्त करने आया है और कांग्रेस को फिर से जमीनी ढांचे में ढालने की जरूरत है।

इंदौर में हुए इस सम्मेलन ने साफ कर दिया कि कांग्रेस अब सिर्फ भीड़ जुटाने की राजनीति से आगे बढ़कर संगठन को जड़ से मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहती है। गांधी भवन में आयोजित होने वाली बैठक में जब भीड़ बढ़ी तो आयोजन सड़की की ओर शिफ्ट करना पड़ा जो कांग्रेस को काफी शकुन दे रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News