Punjab Kesari MP ads

संघ चालक का दावा-पूरे देश में मजबूत हुआ RSS, घर-घर तक पहुंच रहे कार्य और विचार, 4 लाख युवा कार्यकर्ता बने

Tuesday, Mar 17, 2026-07:51 PM (IST)

इंदौर ( सचिन बहरानी): शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस लगातार अपने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती पर काम कर रहा है, मालवा प्रांत में संघ का दायरा तेजी से बढ़ा है और अब यह दावा किया जा रहा है कि संघ कार्य 90 प्रतिशत घरों तक पहुंच चुका है, आरएसएस ने न सिर्फ अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया है, बल्कि अपनी भौगोलिक संरचना में भी आरएसएस बड़ा बदलाव करने जा रहा है

मालवा प्रांत में संघ ने काम की दृष्टि से 1359 मंडलों का गठन किया है, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत हुई है, इसके साथ ही संघ अपनी विशेष कार्यपद्धति के तहत 969 बस्तियों तक पहुंच बनाने में सफल रहा है, जो उसके व्यापक विस्तार को दर्शाता है, संघ की शाखाओं की बात करें तो मालवा प्रांत में अब 5 हजार से अधिक शाखाएं संचालित हो रही हैं, ये शाखाएं संगठन की मूल इकाई मानी जाती हैं, जिनके माध्यम से सामाजिक और वैचारिक गतिविधियां संचालित होती हैं।

शताब्दी वर्ष के मद्देनजर संघ ने अपनी भौगोलिक रचना में भी बदलाव का फैसला लिया है। मार्च 2027 से मालवा प्रांत को दो अलग-अलग संभागों में विभाजित किया जाएगा, इंदौर संभाग और उज्जैन संभाग, इससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता आने की उम्मीद जताई जा रही है ।

देशभर की संरचना पर नजर डालें तो संघ के अब 9 क्षेत्र और 85 संभाग होंगे, जो उसके बढ़ते विस्तार को दर्शाता है, कुल मिलाकर शताब्दी वर्ष के मौके पर संघ अपने संगठन को नई संरचना और व्यापक विस्तार के साथ आगे बढ़ा रहा है, जिससे आने वाले समय में उसकी सक्रियता और प्रभाव दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News