खाड़ी देशों के युद्ध का असर MP में दिखने लगा, LPG किल्लत से रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर,खिंची चिंता की लकीरें
Wednesday, Mar 11, 2026-05:22 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी): अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। इसका असर भारत में दिखने लगा और इंदौर में गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच रहे हैं।

इसे देखते हुए मध्य प्रदेश सहित देश के 19 राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई। इसके कारण इंदौर में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर आ चुके हैं। वहीं इसको लेकर मध्य प्रदेश होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर होटल रेस्टोरेंट के इमरजेंसी सेवा में शामिल करने करते हुए आपूर्ति जारी रखने की मांग की जा रही है
ईरान और अमेरिका के मध्य युद्ध का असर अब इंदौर में भी देखने को मिलने लगा है इंदौर के 56 दुकान कि दुकानदारों का कहना है कि उनके पास एक या दो दिन का काम चलने जितने सिलेंडर ही उपलब्ध है उनके खत्म होने पर सिलेंडर की सप्लाई नहीं होती है तो होटल रेस्टोरेंट बंद करने पड़ सकते हैं। साथ ही 56 दुकान संगठन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने यह भी कहा है कि हमारे यहां गैस की कमी जरूर है लेकिन कहीं और विकल्प है। जिसमें लकड़ी कांडे इंडक्शन का अधिक का उपयोग भी हम आने वाले दिनों में करेगें यदि गैस नहीं मिलती है।
वही गैस किल्लत की खबरों को लेकर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत इंदौर में नहीं है। यह तो सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। हम उसके खिलाफ भी सख्त सख्त कार्रवाई करेंगे और किसी प्रकार की समस्या इंदौर वासियों को नहीं आने दी जाएगी। हम सारी व्यवस्था करके रख रहे हैं। भ्रामक खबर फैलाने वाले सावधान रहे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

