MP BJP में काम करने वालों को ही मिलेगी एंट्री, फोटो खिंचाने वाले नेता होगें बाहर,ये है पार्टी प्लान

Monday, Mar 09, 2026-03:54 PM (IST)

(इंदौर): भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने के लिए अब एक और एजेंडे पर काम कर रही है। दरसअल भाजपा फोटोबाज नेताओं को बाहर करके काम करने वालों को तरजीह देगी। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मंडलों में होने वाले प्रशिक्षण को लेकर तैयारियों में जुट गई है। मंडलों में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग को लेकर संगठन वक्ता तैयारी में जुट चुका है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को इंदौर में कार्यशाला होने जा रही है, और इस कार्यशाला में  आठ सत्र होंगे। इस आयोजन में सिर्फ चुने हुओं को ही प्रवेश मिलेगा।  बड़े नेताओं के साथ वाली भीड़ को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर महिला नेत्रियां आगे जाने से रोकेंगी। कहा जा रहा है कि इस आयोजन में  इंदौर से सिर्फ 20 नेता ही शामिल होगें। इस तरह से समझा जा रहा है कि ये प्रशिक्षण बड़े ही कायदे और खास तरीके से रहने वाला है।

दरअसल भाजपा अपने संगठन को मजबूत और सक्रिय रखने के मकसद से  प्रशिक्षण वर्गों का आयोजित करती रहती ।इसी सिलसिले में भाजपा का 11 से 15 मार्च के बीच मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में आठ अलग-अलग विषयों पर बात रखने के लिए वक्ताओं को तैयार किया जा रहा है।  10 मार्च को इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज, सत्य साई चौराहा, स्कीम नंबर 54 में एक कार्यशाला होगी ।

कार्यशाला में सीएम मोहन से लेकर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल होगें शामिल

इस  कार्यशाला में प्रदेश के सीएम मोहन यादव, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ ही कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं।

लेकिन इस  आयोजन के लिए सख्त निर्देश और हिदायतें हैं ,जिसमें कहा गया है कि अपेक्षितों को ही प्रवेश दिया जाए। इस कार्यशाला के लिए 460 नामों की सूची भेजी गई है। इस कार्यशाला में केवल काम करने वाले और धरातल पर रहने वाले नेताओं को प्रवेश मिलेगा, किसी भी फोटोबाज नेता को प्रवेश नहीं देने की बात कही जा रही है।

रजिस्ट्रेशन का दायित्व भाजपा नेत्रियों पर

वहीं इस आयोजन में  महिला नेत्रियां को खास जिम्मा सौंपा गया है। रजिस्ट्रेशन का काम भाजपा नेत्रियों ही करेंगी जिनको 460 नामों की सूची उन्हें दी गई है। उनका काउंटर भी परिसर के बाहरी हिस्से में होगा जो नाम देखकर पास बनाएंगी । अगर इस दौरान कोई नेता ऐसा होगा जिसका नाम नहीं होगा तो उनको बाहर जाने के लिए कहा जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News