बड़ी खबर, MP के कुख्यात गैंगस्टर की भाभी ने जहर खाकर खत्म की जिंदगी, ब्रिज के नीचे मिले बॉडी
Saturday, Feb 28, 2026-05:11 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक गैंगस्टर की भाभी द्वारा ज़हर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।
दरअसल पूरा मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय सेतु ब्रिज के नीचे से सामने आया है। जहाँ सईदा नाम की महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली थी। मौक़े पर पुलिस पहुंची तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गैंगस्टर सलमान लाला की भाभी की इलाज के दौरान मौत हो गई । वही पुलिस अब जांच कर रही है कि सईदा ने आखिर कार सुसाइड क्यों किया है । जानकारी सामने आ रही है कि सईदा ने सल्फास की गोलियां खाई थीं।
हालांकि ये जाँच के दौरान ही पता चला कि वह इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर रहे सलमान लाला की भाभी है । एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि सारे मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के क्या कारण हैं जांच के बाद ही पता चलेंगें।

